Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...
एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...
पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...
कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...
‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...
एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...
Wednesday, August 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया, दूसरी बार जीता अंडर-19 एशिया कप
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

U-19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया, दूसरी बार जीता अंडर-19 एशिया कप

by live24india December 21, 2025
by live24india December 21, 2025 0 comments 114 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
115

पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित ICC एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम ने भारत को 191 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित कर दिया और भारत को इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के लिए भारी पड़ गया। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज समीर मिन्हास ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 113 गेंदों में 172 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। समीर को अहमद हुसैन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 56 रन बनाए। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 सफलता मिली।

348 रन के लक्ष्य के सामने भारत बिखरा

348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 26.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके। मध्यक्रम में दीपेश देवेंद्रन ने संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 36 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।
पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। अली रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सैय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल इतिहास में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार दर्ज की गई। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। पाकिस्तान की इस जीत ने टूर्नामेंट के रिकॉर्ड में भी एक खास स्थान बना लिया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
IndiaPakistansecond timeU-19 Asia Cup 2025
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
महाराष्ट्र निकाय चुनाव : महायुति की आंधी में उड़ा MVA, PM बोले- विकास के साथ मजबूती से खड़े हैं लोग
next post
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार ने मोहनलाल स्टारर “वृषभ” का नया गाना किया लॉन्च

You may also like

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...

August 10, 2026

राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...

August 10, 2026

मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...

August 10, 2026

एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...

August 10, 2026

25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...

August 10, 2026

एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...

August 9, 2026

पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...

August 9, 2026

कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...

August 9, 2026

‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...

August 9, 2026

एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...

August 9, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2...

Latest Articles

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए पूरी कहानी
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा दर्शकों का प्यार
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2 का किरदार आज भी यादगार
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से कम फिल्ममेकर्स के लिए लॉन्च हुआ एक्सेल ओरिजिन्स

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions