Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी,...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी...
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’...
UPSC की तैयारी कर रहे थे क्रांति प्रकाश...
जैकलीन फर्नांडीज के 7 डांस नंबर, जिनकी एनर्जी...
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
Saturday, August 15, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने नगर कीर्तन की तैयारियों का जायज़ा लिया
पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां शहीदी दिवस, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने नगर कीर्तन की तैयारियों का जायज़ा लिया

by live24india November 19, 2025
by live24india November 19, 2025 0 comments 128 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
129

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित करवाए जा रहे यादगारी समागमों की लडी के अंतर्गत, 21 नवंबर को जालंधर पहुंचने वाले नगर कीर्तन के विश्राम और ठहरने के प्रबंधों का आज नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने जायज़ा लिया। इस संबंधी जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए, विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू होने वाला नगर कीर्तन 21 नवंबर को जालंधर में प्रवेश करेगा और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब के लिए प्रस्थान करेगा।

उन्होंने कहा कि 21 नवंबर की रात को गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में नगर कीर्तन का विश्राम करेगा। इस मौके पर एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) हरविंदर सिंह विर्क, नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और पुलिस कमिश्नर नरेश डोगरा भी उपस्थित थे। विधायक और डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर में विभिन्न स्थानों से गुजरने वाले नगर कीर्तन के मार्गों पर लंगर सेवा, मैडीकल सहायता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के रहने के प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा कि धार्मिक महत्व के इस आयोजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नगर कीर्तन के पूरे मार्ग पर सफाई, लंगर के प्रबंध, पीने के पानी, सुरक्षा, मैडीकल दल, ट्रैफिक कंट्रोल, स्ट्रीट लाइट आदि सुनिश्चित करने और नगर कीर्तन के मार्ग पर लटकी हुई बिजली/दूरसंचार आदि की तारों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ साहिब में नगर कीर्तन के विश्राम के प्रबंधों की समीक्षा की और संगत की सुविधा के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त पार्किंग और सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नगर कीर्तन में भाग लेने वाली संगत को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम मनदीप कौर और सुमनदीप कौर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और सिख संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
350th Martyrdom DayCommemorativeDeputy Commissioner JalandharMLA Inderjit Kaur MannNagar KirtanPunjab GovernmentSri Guru Tegh Bahadur Sahib
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
भक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म अखंडा 2 का भव्य भक्ति गीत ‘थांडवम’ रिलीज़, 5 दिसंबर को आएगी फिल्म
next post
आम आदमी पार्टी ने बलतेज पन्नू को प्रदेश महासचिव किया नियुक्त

You may also like

एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...

August 9, 2026

पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...

August 9, 2026

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग पर चंडीगढ़...

July 29, 2026

Punjab Fee Regulation Ordinance 2026: पंजाब में निजी...

July 13, 2026

समाना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की नींव, 3100 खेल...

June 27, 2026

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को धार्मिक सजा,...

June 24, 2026

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...

May 26, 2026

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा...
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में...
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार...

Latest Articles

सात साल बाद प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी, ‘फौजी’ के पोस्टर ने खींचा ध्यान
दुल्हन बनीं हेली दारूवाला, सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय; ‘लव लॉटरी’ पोस्टर में रहस्य काफी बढ़ा
नानी की ‘द पैराडाइज’ में दिखेगी विशाल झुग्गी बस्ती, कई एकड़ में तैयार हुआ फिल्म का भव्य सेट
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 सिनेमाघरों में आएगी

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions