- TVF के हिट शो को लेकर फैंस में बढ़ा क्रेज, फीचर फिल्म बनने की चर्चाओं ने भी पकड़ा जोर
मुंबई। The Viral Fever का चर्चित शो Sapne vs Everyone इन दिनों अपने दूसरे सीजन की सफलता को लेकर सुर्खियों में है। पहले सीजन को यूट्यूब पर मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद अब इसका दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है। शो की सफलता के बीच इसके क्रिएटर और अभिनेता अंबरीश वर्मा ने अरुणाभ कुमार के साथ अपने रिश्ते और टीवीएफ के साथ काम करने के अनुभव साझा किए।
अंबरीश वर्मा ने कहा कि अरुणाभ कुमार उन लोगों को तुरंत पहचान लेते हैं जो पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अरुणाभ ने खुद शून्य से शुरुआत कर टीवीएफ जैसी बड़ी कंपनी खड़ी की है, इसलिए वे नए क्रिएटर्स के जुनून को अच्छी तरह समझते हैं। अंबरीश के मुताबिक, जब भी वे कोई नया आइडिया लेकर आए, चाहे वह NCR Days हो या ‘सपने वर्सेस एवरीवन’, अरुणाभ कुमार ने हमेशा उनका पूरा समर्थन किया।
दूसरे सीजन को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। शो की भावनात्मक कहानी और अंबरीश वर्मा के रिलेटेबल किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यही वजह है कि अब इस कहानी पर फीचर फिल्म बनने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।
Sapne vs Everyone के IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ की सूची में शामिल होने के साथ ही टीवीएफ ने ग्लोबल कंटेंट की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। टीवीएफ के अन्य लोकप्रिय शोज़ में TVF Pitchers, Panchayat, Gullak, Kota Factory, Aspirants और Yeh Meri Family शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
इसके अलावा टीवीएफ ने हाल ही में आयोजित ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट में भी अपने नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर सुर्खियां बटोरीं। इनमें नई फिल्में, नए शोज़ और कई लोकप्रिय सीरीज के आगामी सीजन शामिल हैं। टीवीएफ की इस विविध कंटेंट लाइनअप ने उसे भारतीय डिजिटल मनोरंजन जगत के सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउसों में शामिल कर दिया है।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
