Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...
नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...
‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ में क्या...
‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर...
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ के सेट से आई...
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...
पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...
Monday, July 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा होना ज़रूरी था : आन्या सिंह
टॉप न्यूज़मनोरंजन

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा होना ज़रूरी था : आन्या सिंह

by live24india January 17, 2026
by live24india January 17, 2026 0 comments 66 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
67

अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली अन्या सिंह अब देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाली हैं। आन्या के लिए यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भावनाओं और गर्व से जुड़ा एक खास अनुभव है। इसकी वजह है उनका अपने दादा और भारतीय सेना से जुड़ा गहरा रिश्ता।

आन्या सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां क्यों कहा। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके दिल से जुड़ा हुआ था। आन्या के दादा भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और वे उनके सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। ऐसे में बॉर्डर 2 उनके लिए देश और अपने दादा को सम्मान देने का एक मौका बन गई।

आन्या कहती हैं कि यह उनके लिए थोड़ा भावुक पल था, लेकिन साथ ही बेहद खास भी। उनके मुताबिक, बहुत कम मौकों पर ऐसा होता है जब आप उन लोगों को कुछ लौटा सकें जिन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया हो। उन्होंने कहा कि हर सैनिक निस्वार्थ, बहादुर और सम्मान के काबिल होता है, और इस फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने दादा और सेना को कुछ लौट पा रही हैं।

उन्होंने यह भी साझा किया कि जब उन्हें बताया गया कि उनका रोल छोटा है, तो उनके लिए इसका कोई मतलब नहीं था। आन्या के शब्दों में, इस फिल्म में छोटा या बड़ा कुछ नहीं है, बस इसका हिस्सा होना ही सबसे बड़ी बात है। उनके लिए बॉर्डर 2 से जुड़ना अपने आप में गर्व और सम्मान की बात थी।

आन्या ने आगे बताया कि उनके दादा ने 1971 की जंग में हिस्सा लिया था, और यही वह युद्ध है जिस पर बॉर्डर 2 आधारित है। ऐसे में इस फिल्म से उनका जुड़ाव और भी निजी हो जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद भावनात्मक अनुभव है।

फिल्म के ऐलान को याद करते हुए अन्या ने कहा कि जब बॉर्डर 2 की घोषणा हुई थी, तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वे यह फिल्म किसी भी हाल में करना चाहती हैं। बचपन से ही वे सेना से जुड़ी कहानियां सुनती आई हैं और हमेशा यह सोचती रही हैं कि वे देश की सेवा करने वालों को कैसे सम्मान दे सकती हैं।

आन्या के लिए बॉर्डर 2 में काम करना उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने जैसा है जिन्होंने देश की सेवा की है, कर रहे हैं या आगे करेंगे। उनके मुताबिक, इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा होना भी उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

बॉर्डर 2 में अन्या सिंह की जोड़ी आहान शेट्टी के साथ नजर आएगी। दर्शक इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में आन्या और आहान के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह समेत कई जाने-पहचाने चेहरे भी दिखाई देंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Anya Singhbig roleBorder 2Filmpartsmall
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
चरणजीत सिंह और जगमीत सिंह बराड़ BJP में शामिल, हरियाणा CM और जाखड़ ने करवाई ज्वाइनिंग
next post
अदिति राव हैदरी ने विजय सेतुपति के साथ काम करने पर बोलीं, जिंक्स टूटना ज़रूरी था

You may also like

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...

July 6, 2026

वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...

July 4, 2026

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...

July 4, 2026

प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...

July 3, 2026

नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...

July 3, 2026

‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ में क्या...

July 2, 2026

‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर...

July 2, 2026

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ के सेट से आई...

June 29, 2026

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...

June 28, 2026

पीएम मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, ‘गार्डियन...

June 28, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश ने बनाया यादगार माहौल, परिवार...

Latest Articles

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार साल पर एक नजर
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई शॉर्ट फिल्म, अब ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से किया एक्टिंग डेब्यू
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश ने बनाया यादगार माहौल, परिवार और करीबी मेहमान होंगे शामिल
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ, फैंस बोले- ‘मोना का मैजिक है रियल!
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions