Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Saturday, April 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित समागम पूरे साल चलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
टॉप न्यूज़पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित समागम पूरे साल चलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by live24india November 23, 2025
by live24india November 23, 2025 0 comments 114 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
115

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल की ओर से सर्व धर्म सम्मेलन के दौरान विश्व भर के धार्मिक नेताओं के साथ नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धा एवं सम्मान भेंट

श्री गुरु तेग बहादुर जी की अनुपम शहादत की मिसाल पूरे विश्व में नहीं मिलती

श्री आनंदपुर साहिब, 23 नवंबर : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘सर्व धर्म सम्मेलन’ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज विश्व भर के सम्मानित धार्मिक नेताओं के साथ गुरु साहिब जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में संगत को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एकत्र सभी धार्मिक नेताओं के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे इतिहास में शायद ही कोई ऐसी मिसाल मिलती हो जब किसी ने दूसरों के धर्म को बचाने के लिए शहादत दी हो। गुरु साहिब जी ने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए महान बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दुनिया भर के धार्मिक नेता महान गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब सरकार के साथ श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर पहुंचे हैं।

अरविंद केजरीवाल की ओर से नौवें पातशाह की महान शिक्षाओं पर चलने का आह्वान

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि गुरु साहिब ने मानवता का संदेश दिया और प्रदेश सरकार महान गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह समागम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि संगत की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रबंध किए हैं ताकि वे पवित्र नगरी में आकर सुगम और परेशानी रहित तरीके से नतमस्तक हो सकें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महान गुरु साहिब के चरण छूए प्रदेश के 142 गांवों की सूरत पंजाब सरकार द्वारा फंड प्रदान करके बदली जा रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दुनिया का हर धर्म हमें मानवता, दया और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की मूल्यों की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म सम्मेलन का उद्देश्य सर्वत दा भला का संदेश देना है, जैसा कि हमारे सम्मानित सिख गुरुओं ने हमें सिखाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने हक-सच और धर्म की रक्षा के लिए बेमिसाल कुर्बानियां दी।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी ने हर व्यक्ति को अपनी अंतर-आत्मा के अनुसार अपना धर्म चुनने के अधिकार की रक्षा के लिए महान कुर्बानी दी। इतिहास गवाह है कि बहुत से लोगों ने अपने धर्म के लिए जानें कुर्बान की, लेकिन श्री गुरु तेग बहादुर जी ही वो महान शख्सियत हैं जिन्होंने दूसरों के धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय शहादत दी। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से सद्भावपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए महान सिख गुरु के कदमों पर चलने का आह्वान किया।

प्रदेश की महान विरासत के प्रसार के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा सभी धर्मों के प्रति सम्मान बनाए रखने और प्रदेश में शांति, सद्भावना तथा भाईचारा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महान गुरुओं, संतों, पीर-पैगंबरों और शहीदों की पवित्र धरती पंजाब की एक शानदार और समृद्ध विरासत है। पंजाबियों को महान गुरु साहिबान से जुल्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की भावना विरासत में मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों में हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने और अपनी क्षमता साबित करने की भावना हमेशा से रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दी गई कुर्बानी सर्वोच्च और बेमिसाल है, जिसका उद्देश्य दूसरों के धर्म की रक्षा करना था। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने मानवता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए महान बलिदान देकर विश्व के लिए मिसाल कायम की। भगवंत सिंह मान ने लोगों से मानवता की भावना के साथ गुरु साहिब द्वारा दिखाए धार्मिकता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दिल्ली जाकर शहादत दी, जिसकी मिसाल विश्व के इतिहास में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि नौवें सिख पातशाह धर्मनिरपेक्षता, एकता और आपसी भाईचारे के सच्चे प्रतीक हैं। गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए चिराग है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार नौवें सिख पातशाह के 350वें शहीदी दिवस को मनाने के लिए विभिन्न क्रमवार समागम आयोजित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समागम आने वाले समय में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के शहीदी दिवस को मनाने के लिए हर साल समागम आयोजित किए जाएंगे। इसका एकमात्र उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए महान गुरु साहिब की शानदार विरासत को बनाए रखना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पवित्र नगरी में श्रद्धा अर्पित करने आने वाली संगत की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंट सिटी, विशाल पार्किंग के अलावा संगत की निःशुल्क सेवा के लिए लगभग 700 इलेक्ट्रिक रिक्शा, 20 मिनी बसें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी तरह श्री आनंदपुर साहिब आने वाली संगत को माथा टेकने के लिए सुगम और परेशानी रहित अनुभव देने के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रीनगर से नगर कीर्तन सजाया है, जो पठानकोट, होशियारपुर और अन्य जिलों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव करेगी। आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिब तथा भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दयाला जी, बाबा जीवन जी (भाई जैता जी), भाई किरपा सिंह (पंडित किरपा राम) जैसे महान शहीदों के अथाह योगदान से अवगत कराने के लिए शिक्षा पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रदेश और इसके लोगों की समृद्ध विरासत है, जिसे संभाल कर रखना प्रदेश सरकार का फर्ज है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Bhagwant MannBhagwant Singh MannChief MinisterMartyrdom DayShri Guru Teg Bahadur jiyear
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
गुरु साहिब के जन्म से लेकर शहादत तक की यात्रा को पवित्र चित्रों और गुरुवाणी के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी
next post
जस्टिस सूर्यकांत India के 53वें CJI बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions