Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...
नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...
‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ में क्या...
‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर...
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ के सेट से आई...
‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...
Monday, July 6, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की बारात’, ट्रेलर में दिखा मजेदार ट्विस्ट
टॉप न्यूज़मनोरंजन

कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की बारात’, ट्रेलर में दिखा मजेदार ट्विस्ट

by live24india May 18, 2026
by live24india May 18, 2026 0 comments 23 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
24
  • देसी अंदाज, पारिवारिक ड्रामा और रोमांस से भरपूर है 2 मिनट 27 सेकंड का ट्रेलर

मुंबई। फिल्म ‘रजनी की बारात’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी, मेलोड्रामा, रोमांस और अचानक होने वाली फायरिंग के साथ ट्रेलर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। देसी बोली, पारिवारिक माहौल और मजेदार संवादों से भरपूर यह ट्रेलर हिंदी भाषी राज्यों की मिट्टी की खुशबू लेकर आता है।

ट्रेलर की शुरुआत एक पंडित के संवाद से होती है, जहां वह कहते हैं, “जन्म पत्री में बारात घर पर आने के योग नहीं है।” इस पर अभिनेत्री ज़रीना वहाब नाराजगी जताते हुए कहती हैं, “ज़रा ठीक से देखिए तो।” वहीं रजनी की मां के किरदार में नजर आ रहीं सुनीता राजवार भावुक अंदाज में बेटी की शादी के सपने बुनती दिखाई देती हैं।

इसके बाद कहानी रोमांटिक मोड़ लेती है, जहां रजनी और रज्जन अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। लेकिन जल्द ही कहानी में कई ट्विस्ट सामने आते हैं। अश्वथ भट्ट के रौबदार किरदार से टकराव, परिवार का भावनात्मक ड्रामा और रजनी का अपनी ही बारात निकालने का फैसला ट्रेलर को दिलचस्प बना देता है।

ट्रेलर के आखिर में अचानक बंदूक से फायरिंग होती है, जो कहानी को और रहस्यमयी बना देती है। 2 मिनट 27 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमिक गड़बड़झाले, इमोशनल ड्रामा और देसी मनोरंजन का पूरा पैकेज नजर आता है।

एपीफ़ेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण तनाया आडारकर और तेज एच आडारकर ने किया है, जबकि निर्देशन आदित्य अमन ने किया है। फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर मोहसिन खान हैं। फिल्म में उल्का गुप्ता, कनिष्क, इशिता सिंह, सुनीता राजवार, ज़रीना वहाब और अश्वथ भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग बिहार के दरभंगा और मिथिलांचल के खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने कहा कि रजनी एक ऐसी लड़की है, जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उनके मुताबिक इस किरदार में इमोशन, कॉमेडी और पागलपन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

वहीं निर्माता तनाया आडारकर ने कहा कि ‘रजनी की बारात’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों, सपनों और एक लड़की के जुनून की कहानी है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में दिखाई गई कॉमेडी और अराजकता फिल्म का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है।

फिल्म ‘रजनी की बारात’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Amidst comedyhilarious twistmelodramaRajni Ki BaraatTrailer
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और AI सहयोग पर होगी अहम चर्चा
next post
देशभर में धमाल मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, कल रात 11:52 बजे होगा रिलीज

You may also like

‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...

July 6, 2026

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...

July 6, 2026

वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...

July 4, 2026

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...

July 4, 2026

प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...

July 3, 2026

नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...

July 3, 2026

‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ में क्या...

July 2, 2026

‘उत्तर दा पुत्तर’ का ट्रेलर रिलीज़: अन्नू कपूर...

July 2, 2026

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ के सेट से आई...

June 29, 2026

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का टीज़र यूट्यूब पर नंबर...

June 28, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री के साथ...
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई...

Latest Articles

‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री के साथ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई पहचान, करियर के सबसे यादगार साल पर एक नजर
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी इंटरनेशनल फेस्टिवल में चुनी गई शॉर्ट फिल्म, अब ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से किया एक्टिंग डेब्यू
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश ने बनाया यादगार माहौल, परिवार और करीबी मेहमान होंगे शामिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions