Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
टीम इंडिया तीसरी बार T20 World Champion, फाइनल...
‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...
T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को...
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के...
नानी स्टारर ‘आया शेर’ हिंदी में रिलीज; श्रीकांत...
पेड्डी का ‘रई रई रा रा’ गाना आउट...
‘तुम्बाड’ यूनिवर्स का विस्तार, मच अवेटेड सीक्वल में...
T20 World Cup : टीम इंडिया सेमीफाइनल में,...
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
Monday, March 9, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबमुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में माथा टेका
पंजाब

मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब, सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में माथा टेका

by live24india November 24, 2025
by live24india November 24, 2025 0 comments 47 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
48

शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित करने की शक्ति प्रदान करने के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुद्वारा तख्त श्री केसगढ़ साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा भोरा साहिब में नतमस्तक होकर तीन तख्त साहिबान वाले शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा देने के लिए शक्ति प्रदान करने पर अकाल पुरख का धन्यवाद किया।

अमृतसर शहर के अंदरूनी हिस्से, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब को आधिकारिक तौर पर पवित्र शहर घोषित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस महान कार्य को पूरा करने के लिए अकाल पुरख ने उन पर अपार कृपाएँ की हैं, जो मानवता के प्रति बहुत बड़ी सेवा है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे वाहेगुरु का शुक्राना करने के लिए नतमस्तक होने आए हैं और ईश्वर ने उन्हें यह सम्मानजनक प्रयास करने के लिए रहमतें बख्शी हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने उन्हें ऐसा निर्णय लेने की शक्ति प्रदान की है, जिसके बारे में दशकों से किसी ने सोचा तक नहीं था।

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास हमारी महान सांस्कृतिक और समृद्ध विरासत को, ख़ास कर युवा पीढ़ियों के बीच, कायम रखने के लिए है ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कौमें अपने अतीत और विरासत को भूल जाती हैं, वे समय बीतने के साथ मिट जाती हैं। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारा सबका फ़र्ज़ बनता है कि हम अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सदा सुरक्षित रखें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार का यह अनोखा प्रयास राज्य की भवन निर्माण कला, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने में बहुत मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह इन पवित्र शहरों के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने में भी बहुत सहायक होगा, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के केंद्र हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने आशा प्रकट की कि यह निर्णय राज्य में मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ का काम करेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAPArvind KejriwalBhagwant MannPunjab
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
श्री दरबार साहिब कॉरिडोर सहित श्री आनंदपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को पवित्र शहर घोषित किया
next post
ड्रोन शो से नौवें पातशाह के महान जीवन और फ़लसफ़े को अति आधुनिक तकनीक के जरिए पेश किया

You may also like

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...

March 8, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

पंजाब सेक्रेटेरिएट को बम से उड़ाने की धमकी,...

February 19, 2026

अकाली दल की सरकार बनने पर राजस्थान जाने...

February 18, 2026

दुकानदारों को अब दफ्तरों के चक्कर काटने की...

February 18, 2026

Punjab : स्कूलों और मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल...

February 17, 2026

महा शिवरात्रि मौके केजरीवाल और CM मान ने...

February 15, 2026

PM मोदी और CM मान ने पुलवामा हमले...

February 14, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

टीम इंडिया तीसरी बार T20 World Champion, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन...
‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए मिलेंगे :...
T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल...

Latest Articles

टीम इंडिया तीसरी बार T20 World Champion, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए मिलेंगे : भगवंत सिंह मान
T20 World Cup : सेमिफाइल में अग्रेजों को टीम इंडिया ने धोया, फाइनल में होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला
ईरान में 4.3 तीव्रता का भूकंप, ईरान के गोराश में भूकंप के झटके
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions