Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन...
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से...
25 साल की हुई ‘दिल चाहता है’, एक्सेल...
एमबीबीएस फीस बढ़ोतरी पर परगट सिंह का सरकार...
पंजाब में 13 मल्टी परपज हेल्थ वर्करों की...
कालीन भैया से लेकर मुन्ना भैया तक, ‘मिर्जापुर:...
‘दिल चाहता है’ में आमिर खान की कास्टिंग...
एआर रहमान के संगीत में अनुराधा पौडवाल की...
Wednesday, August 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home देशचुनाव आयोग ने किया ऐलान, 543 सीटों के लिए 7 फेज में होगा चुनाव
देश

चुनाव आयोग ने किया ऐलान, 543 सीटों के लिए 7 फेज में होगा चुनाव

by live24india March 16, 2024
by live24india March 16, 2024 0 comments 1.4K views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
1.4K

नई दिल्ली, 16 मार्च : भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों और चरणों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी आंकड़ों को पेश किया। लोकसभा के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

लोकतंत्र के सबसे पड़े पर्व में इस बार देश भर में 96.8 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है। इसमें फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है। इस बार यंग वोटर्स में 21 से लेकर 29 साल के वोटर्स के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं, जिनमें 19.74 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही बुजुर्ग वोटर्स की संख्या भी चुनाव आयोग ने बताई है, जिसमें 85 साल से ज्यादा उम्र के 82 लाख मतदाता हैं। वहीं, 100 साल की उम्र से ज्यादा 2.18 लाख मतदाता हैं।

कृषि प्रधान पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। राज्य में, जहाँ अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की आबादी 55 फीसदी है, धर्म और किसानों तथा खेत मजदूरों के मुद्दे इस चतुष्कोणीय मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।इन अटकलों के बीच कि एक समय के पारंपरिक गठबंधन सहयोगी – शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा – चुनाव से पहले हाथ मिला सकते हैं, राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) आत्मविश्वास से लबरेज है और बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है। विपक्ष के ‘इंडिया’ गुट ने पहली सूची में आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है।

अगर अकाली दल और भाजपा के बीच कोई चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं होता है, तो आप, भाजपा, शिअद और कांग्रेस के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा), और कट्टरपंथी शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर (शिअद-अ) – जिसके सिमरनजीत सिंह मान संगरूर सीट से मौजूदा सांसद हैं – भी उम्मीदवार उतार सकते हैं।

इस बीच, आप ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वे सभी मौजूदा विधायक हैं, जिनमें ज्यादातर मंत्री हैं। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के जिन मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है, उनमें अमृतसर से मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह शामिल हैं।

पिछले लोकसभा चुनावों में काँग्रेस ने आठ सीटें जीती थीं जबकि एनडीए – जिसमें भाजपा और शिअद शामिल थे – ने चार सीटें और आप ने एक सीट जीती थी।

राज्य की 13 सीटों में से चार अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी सीटें अनारक्षित हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
ElectionIndia ElectionLok Sabha ElectionMP IndiaPM Election
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान
next post
PM मोदी ने कर्नाटक में लोगों से कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता मत खोलने दें

You may also like

मालविंदर सिंह कंग ने गडकरी से उठाया राष्ट्रीय...

August 6, 2026

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, धर्मेंद्र प्रधान...

July 23, 2026

राम मंदिर के कथित घोटाले पर AAP का...

July 13, 2026

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार

June 19, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक,...

May 21, 2026

नीट परीक्षार्थियों के आए हजारों संदेश, केजरीवाल ने...

May 19, 2026

पेपर लीक पर फैसला, अगले साल ऑनलाइन होगी...

May 15, 2026

दूध के बाद पेट्रोल और डीजल 3 रुपए...

May 15, 2026

उत्तर प्रदेश में तूफान और आंधी का कहर,...

May 14, 2026

3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर...

May 12, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • About Us
    • Fact Check Policy
    • Contact Us
    • Work With Us
    • Privacy Policy
    • Advertise With Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Editorial Policy
    • Correction Policy
    • Cookie Policy

Edtior's Picks

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए...
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा...
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2...

Latest Articles

महिलाओं की नींद क्यों है अलग, हार्मोन से लेकर मानसिक जिम्मेदारियों तक समझिए पूरी कहानी
राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ वेव्स ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंडिंग, 120 देशों तक पहुंचा दर्शकों का प्यार
मोना सिंह की बुलबुल जौहरी को हुए तीन साल, मेड इन हेवन 2 का किरदार आज भी यादगार
एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल पूरे, 30 से कम फिल्ममेकर्स के लिए लॉन्च हुआ एक्सेल ओरिजिन्स

© 2026 Live24 India. All Rights Reserved.  Powered by Live 24 India

  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • धर्म आस्था
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions