- भोपाल में हुए ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट के बाद रिलीज हुआ हाई-एनर्जी डांस नंबर, 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
मुंबई, 25 मई। Peddi का नया डांस नंबर ‘हेल्लाल्लालो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने अब यह हाई-एनर्जी सॉन्ग जारी किया है, जिसमें Ram Charan, Janhvi Kapoor और Shruti Haasan का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।
ग्रामीण खेलों से लेकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एरिना तक की कहानी दिखाने वाली इस पैन-इंडिया फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर की फ्रेश जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। नए गाने ‘हेल्लाल्लालो’ को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज करते हुए लिखा कि अब हर तरफ सिर्फ “#Hellallallo” की गूंज सुनाई देगी।
फिल्म को लेकर हाल ही में भोपाल में एक भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस दौरान राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana और ऑस्कर विजेता संगीतकार A. R. Rahman भी मौजूद रहे।
फिल्म में राम चरण एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी में अलग-अलग खेलों के सफर और संघर्ष को दिखाया गया है। मेकर्स के मुताबिक यह किरदार उन खिलाड़ियों से प्रेरित है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत किसी दूसरे खेल से की और बाद में बड़ी सफलता हासिल की।
‘पेद्दी’ का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले वेंकट सतीश किलारु ने किया है, जबकि माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट का सहयोग भी इसमें शामिल है।
फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत मानी जा रही है। इसमें ए. आर. रहमान का संगीत, आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिज़ाइन और नवीन नूली की एडिटिंग शामिल है।
‘धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब ‘पेद्दी’ को उत्तर भारत में Jio Studios रिलीज करेगा। फिल्म 3 जून 2026 को वर्ल्ड प्रीमियर के बाद 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
