Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत...
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार...
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त...
भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...
देशभर में धमाल मचाने आ रही NTRNeel की...
कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की...
स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और...
18 को रिलीज होगा ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, सामने...
भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा,...
Tuesday, May 19, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
टॉप न्यूज़मनोरंजन

POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़

by live24india May 19, 2026
by live24india May 19, 2026 0 comments 4 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
5

नई दिल्ली | बच्चों के मनोरंजन की दुनिया में अब एक नया और मजेदार शो आ गया है। ‘पोगो’ ने अपने नए 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत” का 18 मई को प्रीमियर किया। यह शो बच्चों की मशहूर कॉमिक पत्रिका ‘लोटपोट’ के लोकप्रिय किरदारों पर आधारित है। इसके साथ ही भारत की पसंदीदा कॉमिक कहानियों को एक नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

सम्पत चम्पत अपनी मजेदार हरकतों और कॉमेडी के लिए पिछले 40 सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। अब पहली बार ये दोनों किरदार कॉमिक्स से निकलकर टीवी स्क्रीन पर 3D एनिमेशन में दिखाई दे रहे हैं। यह शो बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए हंसी, रोमांच और पुरानी यादों से भरा मनोरंजन लेकर आया है।

इस पर बात करते हुए लोटपोट कॉमिक्स के प्रकाशक और शो के निर्माता अमन बजाज ने कहा, “मैं इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सम्पत चम्पत पिछले 40 सालों से हमारी कॉमिक्स का हिस्सा रहे हैं, और अब उन्हें टीवी पर एनिमेशन के रूप में देखना मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। सम्पत चम्पत लोटपोट की दुनिया से आते हैं, जिसने ‘मोटू पतलू’, ‘शेखचिल्ली एंड फ्रेंड्स’ जैसे कई सुपरहिट आईपी दिए हैं। मुझे विश्वास है कि अब ब्रॉडकास्टर्स भारतीय घरेलू आईपी को और भी ज्यादा अपनाएंगे। उम्मीद है कि दर्शक भी सम्पत चम्पत को उतना ही प्यार देंगे।”

लोटपोट कॉमिक्स के सीएमओ और शो के निर्माता शिवांक अरोड़ा ने कहा, “यह बच्चों के टीवी शो के निर्माता के रूप में मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैं इसके लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं। पिछले कुछ सालों से हम इस सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। मैं उम्मीद करता हूं कि यह शो सभी रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए।”

कॉमिक लेखक और चित्रकार डॉ. हरविंदर मंकर ने कहा, “मैंने सम्पत चम्पत को 40 साल पहले लोटपोट कॉमिक्स के लिए बनाया था और यह मेरे और इससे जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व का पल है कि यह अब एक प्रसिद्ध चैनल पोगो पर एनिमेशन के रूप में प्रसारित हो रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह हमारी उम्मीद से कई बेहतर है। आशा है कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगा।”

‘पोगो’ हमेशा बच्चों के लिए मजेदार और भारतीय कहानियों वाले अच्छे शो लाने की कोशिश करता है। ‘सम्पत चम्पत’ इसी कड़ी का एक उदाहरण है। यह लोटपोट कॉमिक्स के लिए भी बहुत खुशी और गर्व की बात है, क्योंकि उनके पुराने और पसंदीदा किरदार अब एनिमेशन के जरिए टीवी पर दिखाए जा रहे हैं।

मजेदार कॉमेडी, भावनाओं और शानदार एनिमेशन से भरा यह शो बच्चों और पूरे परिवार का नया पसंदीदा शो बन सकता है। शो की पूरी टीम उन सभी लोगों, कलाकारों और दर्शकों का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया।

हर सुबह 10:30 बजे ‘पोगो’ पर देखिए बच्चों का नया और मजेदार 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”। हंसी, शरारत और रोमांच से भरे इस प्यारे शो का आनंद पूरे परिवार के साथ उठाइए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
May 18new 3D animated showPOGOSampat Champatspectacular premiere
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय का बादशाह
next post
रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की प्रशंसक हूं

You may also like

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित...

May 19, 2026

Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार...

May 19, 2026

29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त...

May 18, 2026

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

देशभर में धमाल मचाने आ रही NTRNeel की...

May 18, 2026

कॉमेडी, मेलोड्रामा और फायरिंग के बीच ‘रजनी की...

May 18, 2026

स्वीडन दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, निवेश-व्यापार और...

May 17, 2026

18 को रिलीज होगा ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, सामने...

May 17, 2026

भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा,...

May 17, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की...
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय...

Latest Articles

रकुल प्रीत ने साझा किया अपना पहला स्टार-प्रभावित पल, बोलीं- मैं रणवीर की प्रशंसक हूं
POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, धमाकेदार हुआ आगाज़
Birthday स्पेशल : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 10 दमदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें अभिनय का बादशाह
29 को सिनेमाघरों में ‘कृष्णा और चिट्ठी’, भक्त और भगवान के प्रेम की सबसे भावुक कहानी
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions