Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का...
सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक...
महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के...
​’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की लीग में...
‘समुक’ से बदलेगा इंडियन सिनेमा का गेम! विपुल...
एकता कपूर की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं...
पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा...
‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, नेटिज़न्स बोले-...
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस...
‘स्वयंभू’ के सेट्स से सामने आया शानदार BTS...
Wednesday, May 27, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के आरोप
टॉप न्यूज़पंजाब

पंजाब निकाय चुनाव: 63.94% मतदान, कई जगह हिंसा और बूथ कैप्चरिंग के आरोप

by live24india May 26, 2026
by live24india May 26, 2026 0 comments 2 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
3
  • 29 मई को होगी मतगणना

चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और हिंसक घटनाओं के मिले-जुले माहौल में संपन्न हो गए। राज्य के 102 निकायों में कुल 63.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान कई जगह झड़पें, पत्थरबाजी और बूथ कैप्चरिंग के आरोप सामने आए, जिसके चलते पुलिस को कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में मतदान हुआ। कुल 35 लाख 683 मतदाताओं में से 22 लाख 38 हजार 241 लोगों ने वोट डाले। चुनाव मैदान में 7 हजार 555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो नगर निगम क्षेत्रों में सबसे कम 59.91 फीसदी वोटिंग हुई। यहां 10 लाख 71 हजार 403 मतदाताओं में से 6 लाख 41 हजार 930 लोगों ने मतदान किया। नगर परिषदों में 65.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जबकि नगर पंचायतों में सबसे अधिक 76.18 फीसदी वोटिंग हुई।

पटियाला के समाना में चुनाव के दौरान हालात सबसे ज्यादा तनावपूर्ण रहे। वार्ड नंबर 3, 10, 14, 15 और 19 में बूथ कैप्चरिंग की कोशिशों के आरोप लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने पोलिंग बूथों के बाहर लगे टेंट उखाड़ दिए और फ्लेक्स फाड़ दिए। कई जगहों पर ईंट-पत्थर भी चले। वार्ड नंबर 19 में एक व्यक्ति को करंट लगने से घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

समाना के वार्ड नंबर 10 में कुछ लोगों द्वारा दो मीडिया कर्मियों के मोबाइल फोन छीनने की घटना भी सामने आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उधर, लुधियाना के रायकोट में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। वार्ड नंबर 4 में सोमवार देर रात शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया।

इस हमले में कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा और उनके सहयोगी कोमलप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जग्गा को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

चुनाव के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन का दावा है कि अधिकांश जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि हिंसा की घटनाओं वाले इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
63.94% Voter TurnoutBooth CapturingPunjab ChunavPunjab Civic Body ElectionsPunjab ElectionPunjab Nagar Nigam Election
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, नेटिज़न्स बोले- “इंटेंस और ग्रिपिंग”
next post
एकता कपूर की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं हुई : सुधा चंद्रन

You may also like

100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का...

May 27, 2026

सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक...

May 27, 2026

महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के...

May 27, 2026

​’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की लीग में...

May 27, 2026

‘समुक’ से बदलेगा इंडियन सिनेमा का गेम! विपुल...

May 27, 2026

एकता कपूर की कास्टिंग कभी गलत साबित नहीं...

May 27, 2026

‘गवर्नर’ के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, नेटिज़न्स बोले-...

May 26, 2026

‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस...

May 25, 2026

‘स्वयंभू’ के सेट्स से सामने आया शानदार BTS...

May 25, 2026

अल्लू अर्जुन ने क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर का जताया...

May 25, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज...
सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक फिगर्स को निजी जिंदगी जीने...
महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रितेश देशमुख को मिला...

Latest Articles

100 दिन बाद सिनेमाघरों में लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की प्राइवेसी पर बहस: क्या पब्लिक फिगर्स को निजी जिंदगी जीने का हक नहीं?
महाराष्ट्र की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रितेश देशमुख को मिला सम्मान
​’द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ की लीग में शामिल हुई निखिल नंदा की ‘आखरी सवाल’
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions