Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...
निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...
राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट...
वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...
‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...
‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...
Wednesday, May 20, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट सेंसेशन, 17.5 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा क्रेज
टॉप न्यूज़मनोरंजन

राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर बना इंटरनेट सेंसेशन, 17.5 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा क्रेज

by live24india May 20, 2026
by live24india May 20, 2026 0 comments 12 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
13
  • 5 भाषाओं में रिलीज ट्रेलर ने मचाया धमाल, फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई : राम चरण स्टारर आगामी पैन-इंडिया फिल्म PEDDI रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार रिकॉर्ड बनाते हुए 17.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। पांच भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर को दुनियाभर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers, IVY Entertainment और Vriddhi Cinemas के सहयोग से किया गया है।

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। खास तौर पर राम चरण के तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स प्लेयर अवतारों और उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की सफलता साझा करते हुए लिखा, “हर दिल अजीज खिलाड़ी ने मचाया तहलका… #PEDDITrailer ने 175 मिलियन+ डिजिटल व्यूज पार कर लिए हैं।”

फिल्म को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म ने 1 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई दर्ज की है।

फिल्म के संगीत को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ए. आर. रहमान द्वारा तैयार किए गए गानों में “चिकिरी चिकिरी” ने यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं, जबकि “राई राई रा रा” 7 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी मजबूत मानी जा रही है। इसमें आर. रथनावेलु की सिनेमैटोग्राफी, अविनाश कोल्ला का प्रोडक्शन डिजाइन और नवीन नूली की एडिटिंग शामिल है।

‘पेड्डी’ का प्रीमियर 3 जून 2026 को दुनियाभर में आयोजित किया जाएगा, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को वैश्विक स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उत्तर भारत में फिल्म को Jio Studios रिलीज करेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
175 Million ViewscrazeFilmInternet SensationPeddiRam CharanTrailer
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ की तारीफ, बोलीं- ऐसी कहानियां दिल को छू जाती हैं
next post
हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5 रियलिटी शोज़ बने दर्शकों की पहली पसंद

You may also like

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का...

May 20, 2026

‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं-...

May 20, 2026

इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार,...

May 20, 2026

रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल...

May 20, 2026

निखिल कामथ बने उभरते भारत की मजबूत सोशल...

May 20, 2026

हाई-वोल्टेज ड्रामा और रोमांच से भरपूर ये 5...

May 20, 2026

वाणी कपूर ने की TVF के ‘सपने वर्सेस...

May 20, 2026

‘आखिरी सवाल’ के लिए प्रोड्यूसर निखिल नंदा का...

May 20, 2026

‘पेड्डी’ ट्रेलर देख ऋषभ शेट्टी हुए इंप्रेस, बोले-...

May 20, 2026

सोहम शाह और ‘तुम्बाड 2’ टीम ने नवाजुद्दीन...

May 20, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का बड़ा खुलासा, बोले- सिनेमाघरों में...
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं- इस फिल्म से जुड़ना मेरे...
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार, टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Latest Articles

‘मिर्जापुर : द मूवी’ को लेकर दिव्येंदु का बड़ा खुलासा, बोले- सिनेमाघरों में लौटेगा ‘विंटेज’ मिर्जापुर
‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगी अंजना सुखानी, बोलीं- इस फिल्म से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात
इंटरनेट पर छाया ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का खुमार, टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
रश्मिका मंदाना से गलती से रिलीज हुआ ‘कॉकटेल 2’ का गाना ‘तुझको’, शाहिद कपूर संग केमिस्ट्री ने जीता दिल
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions