मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan ने हाल ही में अपने फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह आज तक अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ते नहीं हैं, बल्कि राइटर या डायरेक्टर से उसे सुनना पसंद करते हैं ताकि फिल्म के पीछे का असली विजन समझ सकें।
सलमान खान ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। मैंने उन्हें लिखा है, लेकिन पढ़ा कभी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं। मुझे स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर से सुनना पसंद है ताकि मैं समझ सकूं कि वह किस तरह की फिल्म बना रहा है और उसका विजन क्या है। अगर मैं इसे पढ़ लूंगा, तो फिर मेरे दिमाग में अपना विजन आ जाएगा और वह डायरेक्टर या राइटर के विजन से अलग हो जाएगा।”
भारतीय सिनेमा में सलमान खान की पहचान ऐसे सुपरस्टार के तौर पर है, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं और हर पीढ़ी में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है। ऐसे में उनका यह खुलासा फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म Matrubhoomi: May War Rest In Peace में नजर आएंगे। फिल्म को Salma Khan ने Salman Khan Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। फिल्म में Chitrangda Singh भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म साहस, बलिदान और जज्बे की दमदार कहानी पर आधारित होगी।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
