Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Tuesday, April 14, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू; 15 फरवरी को होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, जानिए ग्रुप मैच का शेड्यूल
टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू; 15 फरवरी को होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला, जानिए ग्रुप मैच का शेड्यूल

by live24india November 26, 2025
by live24india November 26, 2025 0 comments 71 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
72

मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। 8 वेन्यू पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मौजूद भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ‘हाईवोल्टेज मैच’ खेला जाना है।

ग्रुप-ए के मुकाबले की शुरुआत 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। इस ग्रुप में भारत, यूएसए और नामीबिया की टीमें भी शामिल हैं। भारत साल 2007 और 2024 का टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुका है।

ग्रुप-ए के मुकाबले

  • 7 फरवरी : पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
  • 7 फरवरी : भारत बनाम यूएसए, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
  • 10 फरवरी : नीदरलैंड बनाम नामीबिया, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
  • 10 फरवरी : पाकिस्तान बनाम यूएसए, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
  • 12 फरवरी : भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली (शाम 7:00 बजे से)
  • 13 फरवरी : यूएसए बनाम नीदरलैंड, चेन्नई (शाम 7:00 बजे से)
  • 15 फरवरी : यूएसए बनाम नामीबिया, चेन्नई (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 15 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
  • 18 फरवरी : पाकिस्तान बनाम नामीबिया, (कोलंबो 3:00 बजे से)
  • 18 फरवरी : भारत बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)

ग्रुप-बी में सह-मेजबान श्रीलंका की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया, जिंबाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें शामिल हैं। इस ग्रुप का पहला मैच 8 फरवरी को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाना है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें हैं।

ग्रुप-बी के मुकाबले

  • 8 फरवरी : श्रीलंका बनाम आयरलैंड, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
  • 9 फरवरी : जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 11 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 12 फरवरी : श्रीलंका बनाम ओमान, कैंडी (सुबह 11:00 बजे से)
  • 13 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
  • 14 फरवरी : आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
  • 16 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कैंडी (शाम 7:00 बजे से)
  • 17 फरवरी : आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, कैंडी (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 19 फरवरी : श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 20 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, कैंडी (शाम 7:00 बजे से)

ग्रुप-सी का पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस ग्रुप में इंग्लैंड, नेपाल और इटली की टीम शामिल है। इटली ने पहली बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है।

ग्रुप-सी के मुकाबले

  • 7 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 8 फरवरी : इंग्लैंड बनाम नेपाल, मुंबई (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 9 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इटली, कोलकाता (सुबह 11:00 बजे से)
  • 11 फरवरी : इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
  • 12 फरवरी : नेपाल बनाम इटली, मुंबई (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 14 फरवरी : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 15 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, मुंबई (सुबह 11:00 बजे से)
  • 16 फरवरी : इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 17 फरवरी : बांग्लादेश बनाम नेपाल, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
  • 19 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम इटली, कोलकाता (सुबह 11:00 बजे से)

ग्रुप-डी का पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, कनाडा और यूएई की टीमें हैं।

ग्रुप-डी के मुकाबले

  • 8 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई (सुबह 11:00 बजे से)
  • 9 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)
  • 10 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम यूएई, चेन्नई (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 11 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद (सुबह 11:00 बजे से)
  • 13 फरवरी : कनाडा बनाम यूएई, दिल्ली (दोपहर 3:00 बजे से)
  • 14 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)
  • 16 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम यूएई, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
  • 17 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम कनाडा, चेन्नई (सुबह 11:00 बजे से)
  • 18 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम यूएई, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
  • 19 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम कनाडा, चेन्नई (शाम 7:00 बजे से)

मुंबई और कोलकाता में मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है, तो इस टीम के सेमीफाइनल और फाइनल कोलंबो में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 8 मार्च को फाइनल की मेजबानी करेगा।

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो) और पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में आयोजित होंगे।

The schedule for ICC Men’s @T20WorldCup 2026 is here! 📅

The matches and groups were unveiled at a gala event in Mumbai led by ICC Chairman @JayShah, and with new tournament ambassador @ImRo45 and Indian team captains @surya_14kumar and Harmanpreet Kaur in attendance.

✍️:… pic.twitter.com/FlAbAvFO6I

— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 25, 2025

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Cricket MatchFebruaryFebruary 7India vs PakistanT20T20 World CupT20 World Cup schedule
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 408 रन से दी शिकस्त
next post
अमृतसर को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा मिला; वाइस-चांसलर डॉ. करमजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद दिया

You may also like

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...

April 11, 2026

इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...

April 11, 2026

रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...

April 11, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...

April 11, 2026

ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...

April 8, 2026

US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...

April 8, 2026

BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...

April 6, 2026

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...

April 6, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions