Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला...
रोंगटे खड़े कर देगा राजा शिवाजी एंथम, अजय-अतुल...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने...
ईरान की 10 शर्तों के आगे झुके डोनाल्ड...
US-Israel ईरान सीज़फ़ायर : 40वें दिन जंग रुकी,...
BJP स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, पार्टी...
‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस...
Sunday, April 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबअमन अरोड़ा और ई.टी.ओ. द्वारा तलबीर गिल के समर्थन में विशाल रैली, विकास के नाम पर मांगे वोट
पंजाब

अमन अरोड़ा और ई.टी.ओ. द्वारा तलबीर गिल के समर्थन में विशाल रैली, विकास के नाम पर मांगे वोट

by live24india December 12, 2025
by live24india December 12, 2025 0 comments 66 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
67

मजीठा/जंडियाला गुरु : कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज मजीठा और जंडियाला गुरु में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों और हलका इंचार्ज तलबीर सिंह गिल के समर्थन में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर दोनों मंत्रियों ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और अकाली दल पर तीखे हमले किए और पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

रैली को संबोधित करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजीठा हलके में कांग्रेस द्वारा चुनावों का बहिष्कार करना दरअसल उनकी हार का डर है। उन्होंने कहा कि वे हैरान हैं कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। ई.टी.ओ. ने आरोप लगाया कि हलके में कांग्रेस और अकाली दल अंदरखाते मिल चुके हैं और एक साथ मिलकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जनता इस बार इनकी दाल नहीं गलने देगी। उन्होंने दावा किया कि तलबीर सिंह गिल की अगुवाई में पार्टी 33 की 33 ब्लॉक समिति सीटें और चारों जिला परिषद सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि आज का यह जमावड़ा सिर्फ पंचायती चुनावों की जीत नहीं, बल्कि 2027 में दोबारा ‘आप’ सरकार बनाने की नींव है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मजीठा की धरती ने बड़े-बड़े सियासी घरानों को ताज पहनाए, लेकिन बदले में उन्होंने लोगों, पंजाब की जवानी और किसानी की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान नौजवानों को नौकरियां सिर्फ रिश्वत देकर मिलती थीं, लेकिन भगवंत मान सरकार ने पौने चार सालों में 60,000 से ज्यादा नौकरियां बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के काबिलियत के आधार पर दी हैं।

अमन अरोड़ा ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे लोगों के बिल जीरो हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को धान के सीजन में बिजली के लिए रातें जागकर काटनी पड़ती थीं, लेकिन अब दिन में निर्बाध बिजली दी जा रही है। नहरी पानी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ एस.वाई.एल. के नाम पर राजनीति करते रहे, जबकि मान सरकार ने हजारों किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपें बिछाकर खेतों तक पानी पहुंचाया है।

अमन अरोड़ा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले दो-तीन महीनों में पंजाब सरकार हर परिवार को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज सुविधा (कैशलेस हेल्थ स्कीम) देने जा रही है, जिससे किसी भी गरीब को इलाज के लिए अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

अंत में दोनों नेताओं ने वोटरों से अपील की कि विकास की कड़ी को चंडीगढ़ से गांवों तक जोड़ने के लिए 14 तारीख को ‘आप’ उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालें। उन्होंने कहा कि जब सरकार, जिला परिषद और ब्लॉक समिति एक ही पार्टी की होगी तो ग्रांटों की बरसात होगी और मजीठा हलके की तस्वीर बदल दी जाएगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
AAP CandidateAman AroraDevelopmentETOJandiala GuruMajithaMassive RallyTalbir GillTalbir Singh Gill
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
यूके के शिष्टमंडल से मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात, पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थान के रूप किया पेश
next post
श्रीजगन्नाथ मंदिर खजूरी गेट की तरफ से रथ यात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए नतमस्तक

You may also like

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...

March 8, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया...

Latest Articles

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला पहला मराठी रियलिटी शो!
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा लुक? रत्नावेलु ने शेयर की कलर ग्रेडिंग सुइट से बिहाइंड-द-सीन्स की झलक
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैंस के आ रहे हैं जबरदस्त रिएक्शंस
इस दिन आ रहा है ‘स्वयंभू’ का पहला सिंगल ‘आजा धीररा’, मेकर्स ने पोस्टर के साथ किया ऐलान
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions