Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका...
67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर...
‘Governor: The Silent Saviour’ की शूटिंग के दौरान...
‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...
रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...
वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...
प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...
नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...
Thursday, July 9, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की आशंका, राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों का रखें ख्याल : PM मोदी
टॉप न्यूज़देश

युद्ध के लंबे समय तक चलते रहने की आशंका, राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों का रखें ख्याल : PM मोदी

by live24india March 24, 2026
by live24india March 24, 2026 0 comments 47 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
48

नई दिल्ली, 24 मार्च : प्रधानमंत्री ने आज मंगलवार को मिडिल-ईस्ट युद्ध की वजह से बिगड़े हालात को लेकर राज्यसभा में संबोधित किया। इसमें पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी, जंग से विश्व में खराब होती परिस्थितियों और इसको लेकर भारत के स्टैंड के बारे में बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मिडिल-ईस्ट का युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। इसकी वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हम युद्ध से प्रभावित सभी देशों के अलावा ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा मकसद, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए इलाके में शांति की बहाली का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। पश्चिम एशिया के राष्ट्राध्यक्षों से हमने दो राउंड की बातचीत की है। Hormuz Strait से जहाजों का निकलना मुश्किल हो गया है। Hormuz Strait दुनिया के सबसे बड़े रूट्स में से एक है। हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत आने वाले तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई बनी रहे। हॉर्मुज स्ट्रेट में दुनिया के तमाम जहाज फंसे हैं। उनमें बहुत बड़ी संख्या में भारत के क्रू मेंबर्स हैं। ये भी भारत के लिए बड़ी चिंता का मुद्दा है। ऐसी कठिन परिस्थिति में जरूरी है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति और संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।

पीएम मोदी बोले कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। इस जंग ने दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट उत्पन्न कर दिया है। भारत के लिए भी यह हालात चिंताजनक है। जंग ने हमारे व्यापार मार्गों को भी प्रभावित किया है। इसके चलते पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद की नियमित सप्लाई बाधित हुई है। खाड़ी के देशों में करीब 1 करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उनकी जिंदगी और आजीविका की सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं राज्यसभा के सदस्यों और देश को आश्वासन देता हूं कि हमारे देश के पास क्रूड ऑयल के पर्याप्त स्टोरेज और निरंतर सप्लाई के इंतजाम हैं। हमारी सरकार का प्रयास है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर अधिक निर्भरता ना रहे। सरकार घरेलू गैस की सप्लाई में LPG के अलावा PNG पर भी जोर दे रही है। साथ ही राज्य सरकारों से अपील करना चाहता हूं कि प्रवासी मजदूरों का खास ख्याल रखा जाए। संकट के समय में सबसे ज्यादा वे ही प्रभावित होते हैं। योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
migrant workersNarendra ModiPM Modistate governmentsUS Israel iran war
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा पंजाब; पाकिस्तान-चीन की टीमें हिस्सा लेंगी
next post
हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा : सुप्रीम कोर्ट

You may also like

‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते...

July 9, 2026

ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका...

July 8, 2026

67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर...

July 8, 2026

‘Governor: The Silent Saviour’ की शूटिंग के दौरान...

July 7, 2026

‘लव लॉटरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, कोर्टरूम ड्रामा...

July 6, 2026

रणवीर सिंह Birthday Special: ‘धुरंधर’ से मिली नई...

July 6, 2026

वीर हिरानी ने 14 साल में बनाई थी...

July 4, 2026

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी कल : बारिश...

July 4, 2026

प्रीतम एंड पेड्रो’ में मोना सिंह की परफॉर्मेंस...

July 3, 2026

नेटिज़न्स ने ‘नागबंधम’ का सबसे बड़ा हाईलाइट बताया...

July 3, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते हैं लोग, Mirzapur The Movie...
ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका ने 80+ ठिकानों पर बरसाए...
67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर का स्टारडम, जानिए कैसी है...

Latest Articles

‘कंपाउंडर सुबोध’ के नाम से आज भी पहचानते हैं लोग, Mirzapur The Movie से पहले अभिषेक बनर्जी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
ट्रंप बोले- ईरान के साथ सीजफायर खत्म, अमेरिका ने 80+ ठिकानों पर बरसाए बम; खाड़ी में हाई अलर्ट
67वें जन्मदिन पर भी बरकरार है नीतू कपूर का स्टारडम, जानिए कैसी है उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल
‘Governor: The Silent Saviour’ की शूटिंग के दौरान अचानक पहुंचे रोहित शेट्टी, निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions