लुधियाना : लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है। ग्रेनेड मामले में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। हाल ही में तीन लोगों को ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था और उनकी पहचान होने पर दो लोगों के नाम सामने आए। जिसमें एक बिहार का और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो ग्रेनेड और चार ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं।
पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गोली मार दी। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने पाकिस्तान टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 आतंकी पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बाद इनके बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने डीसीपी की गाड़ी को टारगेट किया।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी है। 3 गोली लगने वाले आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

