Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
क्रिप्टिक पोस्ट से चर्चा में कांतारा अभिनेत्री रुक्मिणी...
Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU...
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52...
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम,...
श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...
ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...
रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए फैंस...
होम्बले फिल्म्स ने मनाया प्रशांत नील की यश...
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
Friday, April 17, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, सुसाइड नोट छोड़ा
टॉप न्यूज़पंजाब

पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, सुसाइड नोट छोड़ा

by live24india December 22, 2025
by live24india December 22, 2025 0 comments 66 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
67

पटियाला : पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल अमर सिंह चहल ने अपने घर में खुद को गोली मार ली है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर ली और गोली पेट में मारी। गोली लगने से उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई है। आनन-फानन में पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई और अमर सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पूर्व आईजी का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। जहां अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है वहां पर एक 12 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।


इस सुसाइड नोट में ऑनलाइन ठगी के मामले की जानकारी दी गई है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का हवाला दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ यह भी सामने आया है कि पूर्व आईजी फरीदकोट (कोटकपूरा) फायरिंग मामले में आरोपी थे। उनके खिलाफ जांच भी चल रही थी। यह मामला अभी कोट में लंबित है। हालांकि पुलिस इस खुदकुशी की कोशिश के मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


पटियाला पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि अमर सिंह चहल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। उन्होंने बताया है कि पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम उनके आवास पर पहुंची थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं मौके की जांच करने के बाद 12 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नतीजे पर पहुंचना बहुत जल्दबाजी होगी इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने अपने सुसाइड नोट के 12 पेज में अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा है कि उनसे ऑनलाइन ठगों ने 1-2 नहीं बल्कि 8 करोड़ की ठगी है। इस ठगी की वारदात के बाद से ही वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।

वहीं उनके परिजनों की ओर से भी बताया जा रहा है कि ऑनलाइन ठगी के बाद से ही अमर सिंह चहल परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने शायद यह खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में DGP पंजाब से अपील की है कि वह धोखाधड़ी के मामले में त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में आखिरी में लिखा है कि उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए वह खुदकुशी कर रहे हैं। आखिर में उन्होंने ‘गुड बाय सर’ लिखकर अपने सुसाइड नोट को खत्म किया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Amar Singh ChahalFormer Punjab IGhospitalizedLeaves Suicide NotePatialaSecurity Guard Revolver
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
होठों का कालापन : कारण और घरेलू उपचार
next post
पंजाब भर छाया घना कोहरा, विज़िबिलिटी ज़ीरो, ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

You may also like

क्रिप्टिक पोस्ट से चर्चा में कांतारा अभिनेत्री रुक्मिणी...

April 16, 2026

Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU...

April 15, 2026

मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52...

April 15, 2026

‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम,...

April 15, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए फैंस...

April 14, 2026

होम्बले फिल्म्स ने मनाया प्रशांत नील की यश...

April 14, 2026

‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...

April 11, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...

April 11, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

क्रिप्टिक पोस्ट से चर्चा में कांतारा अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत, नए प्रोजेक्ट को लेकर...
Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU से विजय और बिजेंद्र यादव...
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52 ब्लू’ के पोस्टर पर लियोनेल...

Latest Articles

क्रिप्टिक पोस्ट से चर्चा में कांतारा अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत, नए प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार!
Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU से विजय और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52 ब्लू’ के पोस्टर पर लियोनेल मेस्सी का साइन
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम, बदल सकता है मराठी सिनेमा का भविष्य
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions