- गाय नॉरिस और टेरी नोटरी की एंट्री से बढ़ा फिल्म का ग्लोबल स्केल, दिवाली 2026 में रिलीज होगा पहला भाग
मुंबई। निर्देशक Nitesh Tiwari की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayanam भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शुमार हो चुकी है। दो भागों में बनने वाली इस महागाथा को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने अब हॉलीवुड के नामी एक्शन और मूवमेंट एक्सपर्ट्स को भी टीम में शामिल किया है।
फिल्म के बड़े पैमाने के एक्शन और युद्ध दृश्यों को डिजाइन करने के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टंट एवं एक्शन कोरियोग्राफर Guy Norris और Terry Notary को जोड़ा गया है। गाय नॉरिस को Mad Max: Fury Road, Furiosa: A Mad Max Saga और The Suicide Squad जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है, जबकि टेरी नोटरी Planet of the Apes और The Avengers सहित कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में अपनी विशेषज्ञता दिखा चुके हैं।
मेकर्स का मानना है कि इन अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मौजूदगी फिल्म को वैश्विक स्तर का सिनेमाई अनुभव देने में अहम भूमिका निभाएगी। यह कदम दर्शाता है कि फिल्म को केवल भारतीय दर्शकों ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि Sai Pallavi माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं Yash रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म का निर्माण Prime Focus Studios द्वारा किया जा रहा है। प्रोजेक्ट में आठ बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की कंपनी Monster Mind Creations भी सहयोग कर रही हैं।
यह दो-भागीय महागाथा आईमैक्स फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!
