Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...
पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...
Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...
जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...
‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...
Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...
राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...
Thursday, June 11, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़एसजीपीसी 328 सरूपों के मामले में राजनीति करने के बजाय दोषियों पर कार्रवाई के लिए सरकार का सहयोग करे : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां
टॉप न्यूज़पंजाब

एसजीपीसी 328 सरूपों के मामले में राजनीति करने के बजाय दोषियों पर कार्रवाई के लिए सरकार का सहयोग करे : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

by live24india December 25, 2025
by live24india December 25, 2025 0 comments 89 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
90

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों के गुम होने के गंभीर मामले पर सिख संगतों को अवगत कराते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से अपील की कि वह इस मामले में राजनीति करने के बजाय दोषियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार का पूरा सहयोग करे।

स्पीकर संधवां ने कहा कि जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के एक पावन सरूप के अंग गलियों में बिखरे मिलने की घटना ने दुनिया भर की सिख संगतों को भीतर तक झकझोर दिया था, तो फिर 328 सरूपों के मामले में की जा रही कानूनी कार्रवाई का एसजीपीसी द्वारा विरोध क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुरु साहिब से जुड़े मामलों पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जाएगी, लेकिन गुरु-द्रोहियों के खिलाफ गुरु साहिब द्वारा बख्शी गई शक्ति का संवैधानिक और उचित उपयोग अवश्य किया जाएगा।

स्पीकर ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी द्वारा विभिन्न गुरुद्वारों और गुरु की गोलक का दुरुपयोग करते हुए, पंजाब सरकार द्वारा 328 सरूपों के मामले में दर्ज की गई एफआईआर के संबंध में संगतों को यह कहकर गुमराह किया जा रहा है कि सरकार सिख धार्मिक मामलों में दखल दे रही है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर 328 पावन सरूप कहां गए।

सरदार संधवां ने सवाल उठाए कि गुमशुदा सरूपों के मामले में मांग-पत्र के माध्यम से कार्रवाई की मांग करने वाली संगतों पर टास्क फोर्स द्वारा हमले किसके इशारे पर करवाए गए और लगभग पांच वर्षों से श्री अमृतसर साहिब की धरती पर चल रहे शांतिपूर्ण मोर्चे को संतोषजनक जवाब देकर समाप्त करने से किसने रोका।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल पूरा कर चुकी एसजीपीसी अपनी बनती जिम्मेदारी निभाने में असफल रही, जिसके कारण सिख संगतों की भावनाओं के अनुरूप पंजाब सरकार को सख्त कदम उठाने पड़े। उन्होंने कहा कि आम सिख संगत सरकार की कार्रवाई की सराहना कर रही है, लेकिन शिरोमणि कमेटी पर काबिज धड़ा दोषियों को बचाने के लिए गुरु की गोलक का दुरुपयोग कर रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
328 SaroopsAgainst CulpritsGovernmentSGPCSpeaker Kultar Singh SandhwanTaking Action
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
चेहरे के बालों को हटाने के लिए जाने शहनाज हुसैन असरदार तरीके
next post
3 करोड़ पंजाबियों को नए साल का तोहफा, जनवरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने की मंजूरी

You may also like

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान,...

June 6, 2026

OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और...

June 6, 2026

‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में...

June 6, 2026

‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू...

June 6, 2026

पहली बार शेफ बने N. T. Rama Rao...

June 6, 2026

Birthday Special : कैसे भूत बंगला ने एकता...

June 6, 2026

जावेद अख्तर के बोलों से सजा ‘जगमग जगमग...

June 5, 2026

‘पेड्डी’ देखते ही झूम उठे फैंस, थिएटर्स पर...

June 4, 2026

Jr. NTR ने ‘ड्रैगन’ से पहले निर्देशक प्रशांत...

June 4, 2026

राम चरण ने ‘पेड्डी’ से जीता दिल, दमदार...

June 4, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर...
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से...

Latest Articles

श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी-20 कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिला मौका
OTT पर ‘धुरंधर 2’ की धूम: जसकीरत और हमज़ा के किरदार में रणवीर के इन सीन्स ने जीता दर्शकों का दिल!
‘पेड्डी’ बनी बॉक्स ऑफिस चैंपियन, 2 दिनों में किया 181.8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन
‘पेड्डी’ की सफलता के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने मांगी माफी, दर्शकों की आपत्तियों पर होंगे बदलाव
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions