Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर...
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की...
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव...
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की...
T20 World Cup स्पिनरों के दम पर श्रीलंका...
T20 World Cup रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने...
आदिवासियों के हाथ में बंदूक थमाकर उनका भविष्य...
T20 World Cup न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5...
नायब सिंह सरकार ने 75000 बुज़ुर्गों की पेंशन...
T20 World Cup : पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड...
Thursday, February 12, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home मनोरंजनजियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग हुई पूरी
मनोरंजन

जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग हुई पूरी

by live24india December 16, 2025
by live24india December 16, 2025 0 comments 32 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
33

मुंबई : मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी फिल्म राजा शिवाजी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। यह फिल्म भारत के महान और पूजनीय राजाओं में से एक, छत्रपती शिवाजी महाराज के असाधारण जीवन सफर को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। यह ऐतिहासिक बहुभाषी एक्शन ड्रामा फिल्म 1 मई 2026 को विश्वभर में रिलीज़ की जाएगी।

आज रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि,

https://www.instagram.com/p/DSUziYjl9Sh/?igsh=MWZkMDNmcWcxc3V1NQ==

पिछले एक वर्ष के दौरान राजा शिवाजी फिल्म की शूटिंग वाई, महाबलेश्वर, सतारा, मुंबई सहित कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थानों पर की गई है। 16वीं सदी के महाराष्ट्र को दर्शाने के लिए भव्य सेट तैयार किए गए और ऐतिहासिक किलों पर गहन शोध कर उन्हें बारीकी से दोबारा रचा गया है।

फिल्म में आधुनिक वीएफएक्स और भव्य एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जो मराठी सिनेमा के लिए एक नया मानक स्थापित करेंगे। फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। फिल्म का संगीत अजय–अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने की है, जो मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख और रितेश विलासराव देशमुख नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ खास सरप्राइज़ भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे।

राजा शिवाजी एक युवा शिवाजी महाराज के उस असाधारण सफर की कहानी है, जिसमें उन्होंने शक्तिशाली ताकतों को चुनौती दी और स्वराज्य की नींव रखी। यह फिल्म दर्शकों को एक भव्य और भावनात्मक अनुभव देने का वादा करती है।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्मित, रितेश देशमुख निर्देशित राजा शिवाजी 1 मई 2026 को विश्वभर में रिलीज़ होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Genelia DeshmukhGrandestJio StudiosJyoti DeshpandeMarathi CinemaMumbaiMumbai Film CompanyRaja ShivajiRiteish DeshmukhShooting
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए व्यापक इंतजाम : मुख्यमंत्री
next post
‘आप’ ने मनरेगा कमजोर करने के केंद्र के कदम की निंदा की, ग्रामीण मजदूरों पर बुरे असर को किया उजागर

You may also like

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर...

February 10, 2026

दलदल में अपने किरदार को लेकर बोले आदित्य...

February 5, 2026

‘मां बहन’ में तृप्ति डिमरी का कॉमिक अंदाज़...

February 5, 2026

जुड़वां बच्चों के जन्म पर बोले राम चरण,...

February 2, 2026

दलदल में पुलिस अफ़सर बनीं भूमि पेडनेकर, डीसीपी...

January 27, 2026

‘दलदल’ के सेट पर समारा तिजोरी ने भूमि...

January 27, 2026

रोहित सराफ की दाढ़ी ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या...

January 20, 2026

अदिति राव हैदरी ने विजय सेतुपति के साथ...

January 17, 2026

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस फिल्म बॉर्डर...

January 17, 2026

नेटफ्लिक्स रिलीज़ के बाद भी चर्चा में ‘हक़’,...

January 9, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर बोलीं, दुनिया आज भी बच्चों...
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की को गोली मारी, बाद में...
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा...

Latest Articles

भक्षक के 2 साल : भूमि सतीश पेडनेकर बोलीं, दुनिया आज भी बच्चों के लिए असुरक्षित
तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़के ने लड़की को गोली मारी, बाद में खुद को भी गोली मार दी जान
‘लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा विपक्ष’
Japan Election : जापान की आयरन लेडी की ऐतिहासिक जीत, बहुमत का आंकड़ा पार किया
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions