Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
‘पुष्पा’ वाली लोकेशन पर हुई ‘स्वयंभू’ की शूटिंग,...
‘राणाबाली’ की टीम ने खास अंदाज में मनाया...
‘बंदर’ के टीज़र पर सलमान खान का खास...
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘राव बहादुर’ की...
मदर्स डे स्पेशल : दुआ के पहले बर्थडे...
मदर्स डे स्पेशल : मां का सम्मान, नाम...
Peddi का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च 16 मई को...
Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री,...
सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं पश्चिम बंगाल के...
संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज,...
Saturday, May 9, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ
टॉप न्यूज़देश

Suvendu Adhikari बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

by live24india May 9, 2026
by live24india May 9, 2026 0 comments 6 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
7

कोलकाता, 9 मई : शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी और शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन Brigade Parade Ground में किया गया, जहां हजारों बीजेपी समर्थकों की मौजूदगी में समारोह बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री Narendra Modi के पास पहुंचे और झुककर उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उन्हें पारंपरिक गमछा पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के साथ पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Ashok Kirtania, Khudiram Tudu और Nisith Pramanik शामिल हैं। बीजेपी ने मंत्रिमंडल गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। आदिवासी, मतुआ और महिला प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व दिया गया है।

रानीबांध से विधायक खुदीराम टुडू को आदिवासी चेहरे के रूप में कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके निशीथ प्रमाणिक को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं अग्निमित्रा पॉल को बीजेपी का मजबूत महिला चेहरा माना जाता है।

भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री Manik Saha समेत बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने Rabindranath Tagore की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता Makhanlal Sarkar का सम्मान भी किया। मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी सीधे माखनलाल सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया। इस भावुक दृश्य ने समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही All India Trinamool Congress को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बीजेपी की इस जीत को बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बंगाल की माटी का, जनता का कोटि-कोटि नमन व धन्यवाद…🙏

यह दृश्य उस भरोसे को नमन है, जो बंगाल ने भाजपा और पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया है। 🪷 pic.twitter.com/9eedsWGnLE

— BJP (@BJP4India) May 9, 2026

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
BengalBJP Chief MinisterfirstoathPM ModiSuvendu Adhikari
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे हो सकता है आधिकारिक ऐलान
next post
Peddi का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च 16 मई को भोपाल में, एआर रहमान कर सकते हैं लाइव परफॉर्मेंस

You may also like

‘पुष्पा’ वाली लोकेशन पर हुई ‘स्वयंभू’ की शूटिंग,...

May 9, 2026

‘राणाबाली’ की टीम ने खास अंदाज में मनाया...

May 9, 2026

‘बंदर’ के टीज़र पर सलमान खान का खास...

May 9, 2026

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘राव बहादुर’ की...

May 9, 2026

मदर्स डे स्पेशल : दुआ के पहले बर्थडे...

May 9, 2026

मदर्स डे स्पेशल : मां का सम्मान, नाम...

May 9, 2026

Peddi का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च 16 मई को...

May 9, 2026

सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं पश्चिम बंगाल के...

May 8, 2026

संजय दत्त स्टारर ‘आखरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज,...

May 8, 2026

राम चरण की ‘पेड्डी’ ने नॉर्थ अमेरिका में...

May 8, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

‘पुष्पा’ वाली लोकेशन पर हुई ‘स्वयंभू’ की शूटिंग, निर्देशक भरत कृष्णमाचारी ने साझा...
‘राणाबाली’ की टीम ने खास अंदाज में मनाया विजय देवरकोंडा का जन्मदिन, घुड़सवारी...
‘बंदर’ के टीज़र पर सलमान खान का खास रिएक्शन: बोले- “बंदर करेगा अब...

Latest Articles

‘पुष्पा’ वाली लोकेशन पर हुई ‘स्वयंभू’ की शूटिंग, निर्देशक भरत कृष्णमाचारी ने साझा किए दिलचस्प अनुभव
‘राणाबाली’ की टीम ने खास अंदाज में मनाया विजय देवरकोंडा का जन्मदिन, घुड़सवारी का वीडियो वायरल!
‘बंदर’ के टीज़र पर सलमान खान का खास रिएक्शन: बोले- “बंदर करेगा अब सब को सिनेमा के अंदर”
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘राव बहादुर’ की रिलीज डेट आउट
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions