Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...
भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...
सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...
टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...
ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर,...
Sunday, March 1, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home टॉप न्यूज़मॉस्को में आतंकी हमला- मरने वालों की संख्या 60 से अधिक, हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी
टॉप न्यूज़विदेश

मॉस्को में आतंकी हमला- मरने वालों की संख्या 60 से अधिक, हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी

by live24india March 23, 2024
by live24india March 23, 2024 0 comments 479 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
480

मॉस्को, 23 मार्च :  रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस बीच, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईसाइयों की भारी भीड़ पर हमला किया था।

आईएसआईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए बयान में बताया गया, “हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में ईसाइयों की बड़ी सभा पर हमला बोला था, जिसमें कई लोग मारे गए, कई जख्मी हुए और उस जगह भारी विनाश भी हुआ। ” हालांकि, आईएसआईएस की ओर से इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर अपराध और रूसी जांच समिति के विशेषज्ञ आंतरिक मामलों के मंत्रालय और संघीय सुरक्षा सेवा की संचालन इकाइयों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं।

क्रास्नोगोर्स्क शहर के स्वास्थ्य विभाग ने घायलों की सूची जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, क्रोकस सिटी हॉल पर आतंकवादी हमले के बाद मॉस्को समयानुसार सुबह 2:00 बजे तक 80 लोगों को मॉस्को के अस्पतालों में ले जाया गया। विभाग ने अस्पताल में भर्ती लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस बीच, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अगले दो दिनों में राजधानी में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा: “रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।”

⚡️ Russian MFA Spox Maria Zakharova: @mfa_russia is receiving phone calls with condolences from ordinary citizens from all around the globe.

❗️ The international community is obliged to condemn this [bloody terrorist attack in Moscow] horrendous crime!https://t.co/nwrqYasch0 pic.twitter.com/lmuvW9lUZV

— Russia in Tanzania (@rusembtz) March 22, 2024

🇺🇳 @antonioguterres condemned in the strongest possible terms today’s terrorist attack at a concert hall outside Moscow.

💬 Russian MFA Spox Maria Zakharova: We thank the Secretary-General for the timely correction and articulation of a clear position!https://t.co/OmghPC6glO pic.twitter.com/pYzHEElUq1

— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) March 22, 2024

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
ISISMoscowResponsibilityRussiaTerrorist AttackUkrain
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
CM केजरीवाल की पत्नी ने जनता को सुनाया अरविंद का पत्र, मेरा एक-एक पल देश के लिए समर्पित
next post
पेट की चर्बी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो आज ही छोड़ें धूम्रपान

You may also like

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली...

March 1, 2026

इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और...

February 28, 2026

साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब...

February 28, 2026

US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान...

February 28, 2026

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हलचल के बीच, क्यों...

February 24, 2026

भारत में जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का...

February 23, 2026

सीएम मान का एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के...

February 23, 2026

टॉक्सिक : यश का क्लीन-शेव लुक देख दंग...

February 22, 2026

ज़ी म्यूजिक, केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मेगा...

February 22, 2026

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में 3 आतंकी ढेर,...

February 22, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे...
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स...

Latest Articles

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत
इजराइली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ का भी मारे जाने का दावा
साइंस सिटी में फूलों की महक, इको क्लब के सदस्यों समेत 500 स्टूडेंट्स ने फ्लावर शो में लिया हिस्सा
US-Israel attack Iran : अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला, ईरान ने जवाब में दागीं 70 बैलिस्टिक मिसाइलें
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions