Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU...
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52...
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम,...
श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...
ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...
रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए फैंस...
होम्बले फिल्म्स ने मनाया प्रशांत नील की यश...
‘बिग बॉस मराठी 6’ ने रचा इतिहास: 100...
राम चरण की ‘पेड्डी’ को मिलेगा हॉलीवुड जैसा...
प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की...
Wednesday, April 15, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाब‘नशा मुक्त पंजाब’ और ‘नशियों के विरुद्ध नौजवान’ मुहिम सफलतापूर्वक समाप्त
पंजाब

‘नशा मुक्त पंजाब’ और ‘नशियों के विरुद्ध नौजवान’ मुहिम सफलतापूर्वक समाप्त

by live24india January 6, 2026
by live24india January 6, 2026 0 comments 39 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
40

जालंधर, 6 जनवरी : नालसा (एन.ए.एल.एस.ए.) तथा पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा जिला एवं सेशन न्यायाधीश-कम-चेयरमैन निरभउ सिंह गिल के नेतृत्व में एक महीने से चलाई जा रही व्यापक जागरूकता मुहिम ‘नशा मुक्त पंजाब’ तथा ‘नशियों के विरुद्ध नौजवान’ आज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। यह मुहिम 6 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक चलाई गई।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश निरभउ सिंह गिल तथा सी.जे.एम.-कम-सचिव, डी.एल.एस.ए. जलंधर राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज को नशों की लानत के विरुद्ध लामबंद करना तथा कानूनी सहायता, पुनर्वास सेवाओं तथा आम जनता के बीच एक पुल के रूप में कार्य करना है। यह मुहिम जिले के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के हर कोने तक पहुंचने के लिए तैयार की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नौजवानों तथा विद्यार्थियों को नशाखोरी के शारीरिक, सामाजिक तथा कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक करना, जनता को एन.डी.पी.एस. एक्ट तथा पुनर्वास की मांग करने वालों के कानूनी अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के साथ-साथ नशे के प्रभाव में आए व्यक्तियों की पहचान करना तथा मदद के लिए सरपंचों, एन.जी.ओ. तथा स्थानीय प्रभावशाली लोगों को शामिल करना था। नशा छुड़ाने केंद्रों के साथ समन्वय करना भी इस मुहिम का उद्देश्य था ताकि पीड़ित व्यक्ति बिना किसी सामाजिक डर के रिकवरी की ओर बढ़ सकें।

उन्होंने बताया कि मुहिम के दौरान पैनल वकीलों, पी.एल.वी. (PLVs) तथा एल.ए.डी.सी. (LADCs) द्वारा लगभग 100 स्कूलों का दौरा किया गया तथा 100 गांवों में जागरूकता पैदा की गई। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटरों, केंद्रीय जेल कपूरथला तथा जलंधर के 24 नशा छुड़ाने केंद्रों में जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किए गए। कई नशा छुड़ाने वाले केंद्रों का निरीक्षण न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी किया गया। इस दौरान रक्तदान तथा मैडिकल कैंप भी लगाए गए। उन्होंने आगे बताया कि जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रसिद्ध कलाकारों गुरप्रीत घुग्गी तथा बिन्नू ढिल्लों द्वारा नशों के बुरे प्रभावों के बारे में रिकॉर्ड किए गए ऑडियो संदेश जालंधर के लगभग 330 सरकारी सीनियर सेकेंडरी, हाई तथा सहायता प्राप्त स्कूलों की सुबह की सभाओं में सुनाए गए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस बात पर जोर दिया कि नशों के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून प्रवर्तन का मुद्दा नहीं, बल्कि एक सामाजिक-कानूनी चुनौती है। उन्होंने कहा कि डी.एल.एस.ए. ने गांवों तथा कम्युनिटी सेंटरों में नशा मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने के लिए अपनी पूरी टीम को तैनात किया। इस दौरान कानूनी साक्षरता कैंप लगाए गए तथा सेमिनारों में मेडिकल विशेषज्ञों तथा नशा छोड़ चुके व्यक्तियों द्वारा अपनी सफलता की कहानियां साझा की गई।

डी.एल.एस.ए. जालंधर ने प्रेस, सिविल सोसाइटी तथा आम जनता को इस मुहिम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नशा छुड़ाने सुविधाओं तथा मुफ्त कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश निरभउ सिंह गिल तथा राहुल कुमार द्वारा लगभग 50 पैनल वकीलों, एल.ए.डी.सी., पी.एल.वी. तथा स्टाफ सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सिविल जज अर्जन सिंह संधू तथा मानिक कौड़ा, मुख्य एल.ए.डी.सी. हरनेक सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ. राजीव जोशी, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर जसविंदर सिंह, सीनियर सहायक जगन नाथ तथा पैरा लीगल वॉलंटियर भी मौजूद थे।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
CampaignsConcludedDrug-Free PunjabSuccessfullyYouth Against Drugs
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
‘नए सेस’ का कोई कानूनी आधार नहीं, यह कांग्रेस की पुरानी दादागिरी का एक और उदाहरण : गोयल
next post
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर का जश्न मनाने के लिए 199 रुपये का टिकट ऑफर किया लॉन्च

You may also like

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

सनौर में 87 करोड़ की लागत से होगा...

March 30, 2026

October में एशियन चैंपियनशिप हॉकी की मेज़बानी करेगा...

March 24, 2026

Chandigarh में पुलिस हेडक्वार्टर से 2 मिनट की...

March 18, 2026

सुखबीर गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले...

March 17, 2026

नए अस्पताल से धूरी और 70 गांवों के...

March 17, 2026

यदि भगत सिंह भारत के पहले प्रधानमंत्री होते...

March 17, 2026

‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को...

March 8, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU से विजय और बिजेंद्र यादव...
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52 ब्लू’ के पोस्टर पर लियोनेल...
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम, बदल सकता है मराठी सिनेमा...

Latest Articles

Bihar के सम्राट चौधरी 24वें मुख्यमंत्री बने, JDU से विजय और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम
मेस्सी से मिलने का सपना हुआ सच: ‘52 ब्लू’ के पोस्टर पर लियोनेल मेस्सी का साइन
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम, बदल सकता है मराठी सिनेमा का भविष्य
श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत कई घायल; PM व CM ने जताया दुख
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions