Live 24 India
  • Home
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • देश
  • पंजाब
  • लाइफस्टाइल
  • टेक
Top Posts
प्राइम वीडियो की ‘सिस्टम’ बनी दमदार महिला-केंद्रित सफलता...
भोपाल में गूंजी #PeddiKiAwaz की धूम, ए.आर. रहमान...
750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स के साथ...
लॉन्च से पहले ‘बंदर’ के प्रमोशन्स में जुटे...
मेगा पावर स्टार से लोकनायक बनने की ओर...
पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया प्रेरणा,...
2027 में सिनेमाघरों पर छाने की तैयारी में...
TVF के ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने IMDb...
पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...
नेटफ्लिक्स पर छाई सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’,...
Sunday, May 24, 2026
Live 24 India
Banner
Live 24 India
Live 24 India
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Copyright 2021 - All Right Reserved
Home पंजाबपशु आहार एक्ट 2018 को लटकाने के लिए पिछली कांग्रेस-अकाली-भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार : कुलदीप धालीवाल
पंजाब

पशु आहार एक्ट 2018 को लटकाने के लिए पिछली कांग्रेस-अकाली-भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार : कुलदीप धालीवाल

by live24india December 3, 2025
by live24india December 3, 2025 0 comments 66 views Share
FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
67

अमृतसर/चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ कैटल फीड, कंसंट्रेट्स एंड मिनरल मिक्सचर एक्ट, 2018’ को लागू करने में हुई लगभग सात साल की देरी के लिए पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को सम्बोधित करते हुए धालीवाल ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों द्वारा जानबूझकर की गई लापरवाही और मिलीभगत ने किसानों और पशुपालकों के हितों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे वे लंबे समय तक घटिया पशु आहार माफिया की लूट का शिकार होते रहे।

धालीवाल ने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने जमकर कानून की धज्जियां उड़ाईं। उसने संविधान के अनुच्छेद 304(b) की अनदेखी करते हुए, माननीय राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति लिए बिना ही यह महत्वपूर्ण बिल जल्दबाजी में विधानसभा में पेश कर दिया था। यह दिखाता है कि सरकार कितनी गैर-जिम्मेदार थी या फिर वह जानबूझकर इस कानून को कानूनी पेंच में फंसाना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम पशु आहार की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए था, जिसका सालाना कारोबार लगभग 16,000 करोड़ रुपये है। अधिनियम का मकसद था कि पंजाब के 65 लाख से अधिक पशुओं की सेहत सुधरे और किसानों को उच्च उत्पादकता मिले, जिससे उनकी आय बढ़े। लेकिन, पिछली सरकारों की मिलीभगत ने 1500-2000 अपंजीकृत फीड निर्माताओं को लूट की खुली छूट दी।

धालीवाल ने कहा कि सात साल तक इस एक्ट को ठंडे बस्ते में डालना साबित करता है कि पिछली सरकारें किसानों और पशुपालकों के हित नहीं, बल्कि मिलावटी चारा बनाने वाले माफिया के हितों की रक्षा कर रही थीं।

धालीवाल ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने सत्ता संभालते ही इस कानूनी विसंगति को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया। हमने तुरंत कार्रवाई की और 18.11.2025 को राष्ट्रपति की पोस्ट फैक्टो सहमति प्राप्त की, जिससे अब यह कानून पूरी सख्ती से लागू किया जा सकेगा।

धालीवाल ने मिलावटखोरों को कड़ी चेतवानी देते हुए कहा कि जो भी निर्माता या डीलर मिलावटी या घटिया पशु चारा बेचते हुए पाया जाएगा, उसे सख्त कानूनी करवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस एक्ट का उल्लंघन करने वाले को तीन साल की कैद के साथ उसका पंजीकरण भी तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। ‘आप’ सरकार पंजाब के किसानों को लूटने वाले किसी भी माफिया को बख्शेगी नहीं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

  • like 0
  • love 0
  • haha 0
  • wow 0
  • sad 0
  • angry 0
Aam Aadmi PartyAmritsarAnimal Feed ActBJP GovernmentChandigarhCongressKuldeep DhaliwalSAD
Share 0 FacebookTwitterPinterestWhatsappTelegramThreadsEmail
live24india

previous post
मलविंदर कंग ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए लोकसभा में उठाया 5 लाख एकड़ फसल बर्बादी का मुद्दा, मांगा विशेष फंड
next post
हाई कोर्ट से मजीठिया की जमानत रद्द, पन्नू बोले- धमकियां और प्रचार काम नहीं आए, अदालत ने सच देखा

You may also like

पंजाब बना देश का नंबर-1 राज्य, स्कूल शिक्षा...

May 21, 2026

सतोज गांव से बिजली के तारों को अंडरग्राउंड...

May 19, 2026

खाड़ी युद्ध की आड़ में अपनी विदेश और...

May 19, 2026

भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब : बठिंडा...

May 18, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 4 शूटर गिरफ्तार, 8...

May 17, 2026

30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल...

May 16, 2026

जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर...

May 5, 2026

श्री आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

April 15, 2026

ED ने MP मित्तल के ठिकानों पर मारी...

April 15, 2026

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये...

March 30, 2026

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Facebook Twitter Youtube Linkedin Envelope Rss

Useful Links

    • Work With Us
    • Contact Us
    • Collaboration
    • Data Collection
    • Workplace
    • Adverstising
    • Privacy Policy
    • International Collab
    • Feedback
    • Terms of Use
    • About Our Ads
    • Help & Support
    • Entertainment
    • News Covering
    • Technology
    • Trending Now

Edtior's Picks

प्राइम वीडियो की ‘सिस्टम’ बनी दमदार महिला-केंद्रित सफलता की कहानी
भोपाल में गूंजी #PeddiKiAwaz की धूम, ए.आर. रहमान और राम चरण ने बढ़ाया...
750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स के साथ तैयार हो रही ‘स्वयंभू’, मेकर्स...

Latest Articles

प्राइम वीडियो की ‘सिस्टम’ बनी दमदार महिला-केंद्रित सफलता की कहानी
भोपाल में गूंजी #PeddiKiAwaz की धूम, ए.आर. रहमान और राम चरण ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
750 आर्टिस्ट्स और 2700 VFX शॉट्स के साथ तैयार हो रही ‘स्वयंभू’, मेकर्स ने दिखाया BTS वीडियो
लॉन्च से पहले ‘बंदर’ के प्रमोशन्स में जुटे बॉबी देओल, यूके शूट छोड़ भारत लौटे
@2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions
  • टॉप न्यूज़
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • पंजाब
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • टेक
  • ओपिनियन
  • राशिफल
Live 24 India
  • Home
Live 24 India
@2025 - All Right Reserved. Designed and Developed by Anselsoft IT Solutions